10 साल में पहली बार नवम्बर-दिसम्बर में आएंगी 5 बड़ी फिल्में, हजार करोड़ का दांव

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए अगले दो महीने बेहद अहम हैं। इस दौरान करीब 5 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। पिछले दस साल में यह पहला मौका है, जब साल के आखिरी दो महीनों में इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में आएंगी। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान, जीरो, सिंबा, टोटल धमाल और 2.0 इन पांच फिल्मों पर बॉलीवुड के 900 करोड़ रुपए लगे हैं। बड़ी स्टार कास्ट के साथ ये फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं।

रेवेन्यू भी सबसे ज्यादा : फिल्म विशेषज्ञ अक्षय राठी के अनुसार पिछले 10 साल में यह तिमाही सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाली हाे सकती हैं। व्यूअर्स को भी ये फिल्में बेहद पसंद आ सकती हैं क्याेंकि इनका कंटेंट जबरदस्त है। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की ओपनिंग ही 50 करोड़ रुपए से होने की उम्मीद है

लार्जर दैन लाइफ मूवीज : ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार अाने वाले दो महीने में आ रही सभी फिल्में लार्जर दैन लाइफ हैं। इनका बजट तो बड़ा है ही, इनसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं। ये बॉलीवुड में बनने वाली आम मसाला फिल्में नहीं हैं।

वेकेशन का मिलेगा फायदा : प्रोड्यूसर अमूल्य मोहन के अनुसार इस साल 10 से ज्यादा फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। अब हर किसी की नजर आने वाली फिल्मों पर है। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान लक्ष्मी पूजा के अगले दिन रिलीज हो रही।  इस दिन छुट्‌टी का फायदा फिल्म को मिलेगा। जीरो क्रिसमस पर और सिंबा नए साल पर रिलीज होगी।

फिल्मों का कंटेंट है दमदार : ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा का कहना है कि ठग्स में दर्शकों को पहली बार स्क्रीन पर अमिताभ और आमिर खान एक साथ बड़े पर्दे पर देखा जाएगा। सिंबा की कॉमेडी भी दर्शकों को पसंद आएगी। रणवीर सिंह का करियर इन दिनों पर पीक पर है, इसका फायदा भी सिंबा को मिलेगा।

नोट: कमाई के सभी आंकड़े और बजट विशेषज्ञों के अनुसार हैं)

स्टार्स की बात करें तो अंतिम तिमाही के बड़े स्टार आमिर खान हैं। इन्होंने अलग-अलग वर्षों में गजनी, थ्री इडियट्स, पीके और दंगल जैसी बड़ी फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने 3200 करोड़ रु. से ज्यादा कमाए हैं

Comments

Popular posts from this blog

सेना प्रमुख बोले- J-K में कर सकते हैं ड्रोन हमले, बस विरोध नहीं होना चाहिए

युवक ने जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई, ताकि उसका चहेता नेता ही मुख्यमंत्री बने