Posts

युवक ने जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई, ताकि उसका चहेता नेता ही मुख्यमंत्री बने

तेलंगाना में शुक्रवार को विधानसभा की 119 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। बुधवार को प्रचार थमने के बाद लोग चहेते प्रत्याशियों की जीत के लिए मंदिरों में प्रार्थनाएं, पूजा-पाठ और हवन कर रहे हैं। लेकिन हैदराबाद के एक मंदिर में आंध्र प्रदेश के युवक ने अपनी जीभ काटकर भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ा दी। वह चाहता है कि उसके चहेते दो बड़े नेता ही आंध्र और तेलंगाना के मुख्यमंत्री बनें। हालांकि, फिलहाल इन नेताओं के नाम सामने नहीं आए हैं। युवक ने आंध्र में मंत्री बनने की इच्छा जताई पुलिस के मुताबिक, जीभ काटने वाले युवक की पहचान महेश कुमार के तौर पर हुई है। वह आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले का रहने वाला है। इंस्पेक्टर गोविंद रेड्डी ने बताया कि युवक के पास मिली चिट्ठी में लिखा है कि वह दो नेताओं को आंध्र और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता है। साथ ही उसने आंध्र कैबिनेट में मंत्री बनने की इच्छा भी जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बुधवार को बंजारा हिल्स स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर गया था। यहां भगवान को खुश करने के लिए उसने अपनी जीभ काटकर मंदिर की हुंडी में डाल दी। जानकारी मि...

सेना प्रमुख बोले- J-K में कर सकते हैं ड्रोन हमले, बस विरोध नहीं होना चाहिए

भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर और LoC पार दुश्मनों के ठिकानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का उपयोग करने में सक्षम है, और इसका उपयोग करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं दिखती बशर्ते राष्ट्र 'गलतियां' और इसके नुकसान को समझने को स्वीकार करे. यह बातें भारतीय सेना के प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कही. दरअसल सेनाध्यक्ष से जब पूछा गया कि क्या भारत भी दुश्मन के ठिकानों को समाप्त करने के लिए अमेरिका की तरह ड्रोन का इस्तेमाल करेगा . जनरल बिपिन रावत ने कहा कि उन्हें कोई समस्या नहीं है बशर्ते लोग और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कोई प्रतिक्रिया न हो. जनरल रावत ने क्या कहा सेनाध्यक्ष ने कहा कि जब आप ड्रोन से हमले की बात करते हैं तो आपको यह देखना होगा कि कैसे इजरायल इसका इस्तेमाल करता है. उनके पास जमीन पर सूत्र रहते हैं, जो गाड़ियों पर ध्यान देते हैं, जो यह बताते हैं कि गाड़ी में कौन बैठा है. वे इलेक्ट्रॉनिक तरीके से गाड़ी को चिन्हित कर लेते हैं. इसके बाद ड्रोन उड़ान भरता है और उस गाड़ी पर हमला कर देता है. सेना प्रमुख ने कहा कि अब ऐसी चीज उस देश में संभव है, लेकिन हमारे देश में आपने देखा होगा कि जब हम ...

10 साल में पहली बार नवम्बर-दिसम्बर में आएंगी 5 बड़ी फिल्में, हजार करोड़ का दांव

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए अगले दो महीने बेहद अहम हैं। इस दौरान करीब 5 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। पिछले दस साल में यह पहला मौका है, जब साल के आखिरी दो महीनों में इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में आएंगी । ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान, जीरो, सिंबा, टोटल धमाल और 2.0 इन पांच फिल्मों पर बॉलीवुड के 900 करोड़ रुपए लगे हैं। बड़ी स्टार कास्ट के साथ ये फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। रेवेन्यू भी सबसे ज्यादा : फिल्म विशेषज्ञ अक्षय राठी के अनुसार पिछले 10 साल में यह तिमाही सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाली हाे सकती हैं। व्यूअर्स को भी ये फिल्में बेहद पसंद आ सकती हैं क्याेंकि इनका कंटेंट जबरदस्त है। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान की ओपनिंग ही 50 करोड़ रुपए से होने की उम्मीद है । लार्जर दैन लाइफ मूवीज : ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के अनुसार अाने वाले दो महीने में आ रही सभी फिल्में लार्जर दैन लाइफ हैं। इनका बजट तो बड़ा है ही, इनसे उम्मीदें भी बहुत ज्यादा हैं। ये बॉलीवुड में बनने वाली आम मसाला फिल्में नहीं हैं। वेकेशन का मिलेगा फायदा : प्रोड्यूसर अमूल्य मोहन के अनुसार इस साल 10 से ज्यादा फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई ...